कॉलेज और स्कूल के एनसीसी कैडेट ने किया अलग-अलग पौधारोपण

कॉलेज और स्कूल के एनसीसी कैडेट ने किया अलग-अलग पौधारोपण
कॉलेज और स्कूल के एनसीसी कैडेट ने किया अलग-अलग पौधारोपण

जुन्नारदेव ---- मध्य प्रदेश एनसीसी 24 एमपी बटालियन छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर करनल थॉमस उम्मन एवं एडम करनल केपी विजय कुमार के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में प्राचार्य डॉक्टर ए के शर्मा के निर्देशन में एनसीसी यूनिट द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शहीद मेजर अमित ठेंगे की स्मृति में महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट ने प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर एक टांडेकर के मार्गदर्शन में यह पौधारोपण किया इस दौरान पर्यावरण विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता वाशिंगटन डॉक्टर स्क शिंदे डॉक्टर कैलाश गैरे एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मोहम्मद आबिद सहित एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्हनवाड़ा में भी एनसीसी कैडेट ने किया वृक्षारोपण ---- जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम हिरदागढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाम्नवाड़ा मैं विद्यालय प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एनसीसी ऑफिसर रविंद्र यदुवंशी एवं सीसी के 50 कैडेट्स ने शाला परिसर में 500 से अधिक वृक्षारोपण किया, इस दौरान वन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सीपतराम यदुवंशी, सरपंच रामभाऊ कुड़ापे, राजू यदुवंशी, दिनेश, अनिल आरसे, मोनू, रानू एवं अर्जुन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ