Top News

दमुआ मंडल अध्यक्ष मोनू साहू की सराहनीय पहल

दमुआ में बने तहसील मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
दमुआ मंडल अध्यक्ष मोनू साहू की सराहनीय पहल
दमुआ ----- दमुआ मंडल अध्यक्ष मोनू साहू द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोपा गया है जिसमें दमुआ को तहसील बनाने तथा शासकीय हॉस्पिटल में महिला रोग विशेषज्ञ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने हेतु पत्र देकर निवेदन करते हुए ज्ञापन दिया गया व दमुआ नगर के आसपास कोई 60 ग्राम पंचायतें स्थित हैं साथ ही ग्रामीणों को तहसील सम्बंधी कार्यों के लिये जुन्नारदेव तहसील के अंतिम ग्राम टेकाढाना से कोई 50 किमी दूरी तय कर तहसील मुख्यालय पहुँचना होता है, चूंकि कोयलाचंल के साथ-साथ आदिवासी बाहुल्य का यह क्षेत्र है और अधिकतर आदिवासी गरीब होने के कारण न्याय पाने के लिये लम्बी दूरी तथा अधिक धन खर्च करके तहसील मुख्यालय पहुँचते हैं।यदि नगर में तहसील की स्थापना की जाती है तो भारी संख्या में आदिवासी ग्रामीण तथा कोयलाचंल के लोग समुचित न्याय पा सकेगें एवं लम्बी दूरी तय करने से बच सकेगें, इस विकास खण्ड में कई ऐसे भी ग्राम हैं जो पहुँचविहीन हैं, जुन्नारदेव पहुँचने के लिये ग्रामीणों को पैदल चलकर लम्बी दूरी तय करना पड़ता है। मान्यवर , पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री मा. शिवराज सिंह चौहान जी ने दमुआ को तहसील बनाने की घोषण नगर प्रवास के दौरान की थी, इतना ही नहीं राजस्व मंत्री मा. कमल पटेल ने 6 साल पहले दमुआ को तहसील बनाने की घोषणा की थी, साथ ही जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री नथनशाह कवरेती के कार्यकाल में दमुआ को तहसील बनाने की प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी परन्तु तहसील की स्थापना आज तक नहीं हो सकी।अतः आपसे सादर अनुरोध है कि क्षेत्रहित तथा जनहित को ध्यान में रखते हुये दमुआ नगर के तहसील का दर्जा दिलाने हेतु तत्काल आदेश देने की कृपा करें तो दया होगी।

Post a Comment

और नया पुराने