Top News

आरोपियो से मोबाइल, स्मार्ट वॉच, एयर वटस कुल 2 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद

उमरानाला पुलिस ने किया मोबाइल दुकान से हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश

आरोपियो से मोबाइल, स्मार्ट वॉच, एयर वटस कुल 2 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद
मोहखेड़:- पुलिस अधीक्षक छिदंवाडा श्री मनीष खत्री व अति. पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं, इसी क्रम में थाना मोहखेड के अप.क्र. 276/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस का प्रार्थी मुकेश पिता पंचम डोंगरे उम्र 31 साल निवासी नाका मोहल्ला उमरानाला (मोहखेड) ने प्रतिदिन की तरह दिनांक 07.07.2024 को रात 09.00 बजे अपनी मोबाईल शॉप की दुकान को बंद कर शटर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था और सुबह जानकारी मिली के मोबाइल दुकान के शटर में लगे ताले टूटे नीचे पड़े है, तब जाकर देखने पर दुकान के अन्दर का सामान बिखरा हुआ था और दुकान में रखे 06 नग मोब मोबाइल व 02 नग स्मार्ट वाँच, 02 नग एयर वटस कुल कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रुपये का अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये हैं. जो प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें थाना प्रभारी मोहखेड व चौकी प्रभारी द्वारा मामले के अज्ञात आरोपियो की धरपकड व माल मशरूका बरामदगी हेतु कड़ी मेहनत, लगन से घटना के आस पास में लगे समस्त सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को खंगाला गया, मुखचिर तंत्र सक्रिय कर संदेहियों की जानकारी जुटाकर 03 विधि उल्लंघन कर्ता बालको के कब्जे से चोरी गया मशरुका मोबाइल, स्मार्ट वॉच, एयर वटस कुल कीमती 1,30,000/- रुपये व घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड व 02 नग मोटर सायकिल हीरो होन्डा स्पेलेडर एम.एच.-31-सी.डब्लू - 4261 एवं एचएफ डीलक्स बिना नंबर जप्त कर, समस्त 03 विधि उल्लंघन कर्ता बालको को मान, किशोर न्यायबोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है
बरामद मशरुका:

 6 नग एनराईड मोबाइल:

 2 नग स्मार्ट वॉच:

 2 नग एयर बड्स:

 नग लोहे की राड (घटना में प्रयुक्त) 05. 02 नग मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त)

कुल बरामद मशरुका 2 लाख 50 हजार रुपये

इस संवेदनशील कार्यवाही मे चौकी प्रभारी उमरानाला श्रीमान महेन्द्र भगत, उ.नि. अरविंद बघेल, प्र.आर. शिवकरण पाण्डेय, राधेश्याम ठाकुर, आर. रोहित, सायबर सेल आदित्य रघुवंशी एवं नितिन राजपूत की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है

Post a Comment

और नया पुराने