7 बालक 4 बालिका खिलाड़ी थांग-ता ग्राउंड में दिखाएंगे दम
छिंदवाड़ा जिले से पहली बार 11 खिलाड़ियों का थांग-ता मार्शल आर्ट खेल के लिए चयनित
जुन्नारदेव ---- थांग-ता मार्शल आर्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी भोपाल के एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 9 से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। मार्शल आर्ट कोच/अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश रुखमांगद ने जानकारी देते हुए बताया कि थांग-ता मार्शल आर्ट भारतीय पारंपरिक प्राचीन युद्ध कला है और मार्शल आर्ट का आज सबसे विकसित और उभरता हुआ खेल है। खास तौर पर बालिकाओं की आत्मरक्षा हेतु यह खेल अत्यंत लाभकारी है। खिलाड़ियों के आगामी भविष्य हेतु यह खेल स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ-साथ खेलो इंडिया जैसे खेलों में खेले जाने वाला खेल है। जिसकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जुन्नारदेव शहर के विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय प्रांगण में संचालित आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के 7 बालक 4 बालिका खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग आयु वर्ग में किया गया हैं। चयनित खिलाड़ियों में दुर्गासाक्षी बैस,डिंकल बरहैया,सिमोन नागवंशी,आवान खान,श्रेया केवट,ओम ठाकुर,वरुण सल्लाम,वैदिश भूमरकर,यथार्थ मानकदिवे, आशना धुर्वे,श्रीसमर्थ रुखमांगद का चयन किया गया। खिलाड़ियों में इस थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है कि वह इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। बच्चों ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता- पिता एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/मार्शल आर्ट कोच योगेश रूखमांगद को दिया। खिलाड़ी की इस बहुमूल्य सफलता के लिए आदिवासी विकास विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध शर्मा,आई मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी जुन्नारदेव के अध्यक्ष निलेश शुक्ला ग्रेपलिंग संगठन के उपाध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी वतन उपाध्याय,लाइंस क्लब के अध्यक्ष नितिन राजोरिया ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

