जुन्नारदेव ----- जुन्नारदेव नगर की महिलाओं का प्रतिष्ठित समूह एकता ग्रुप द्वारा रविवार को हरियाली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा सावन के झूलों का आनंद लिया गया साथ ही मनोरंजक खेलों का लुत्फ भी उठाया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने हरियाली महोत्सव के दौरान हरे रंग की साड़ियों का उपयोग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रकृति को हरा भरा रखने और संजोने के लिए सभी महिलाओं ने पौधारोपण कर अपना नैतिक दायित्व भी निभाया इस दौरान जगह-जगह हलदर और छायादार पौधों का रोपण भी किया गया।
एकता ग्रुप ने बनाया हरियाली महोत्सव, सावन के झूलों के साथ खेलों का लिया आनंद
August 11, 2024
0
एकता ग्रुप ने बनाया हरियाली महोत्सव, सावन के झूलों के साथ खेलों का लिया आनंद
Tags

