अवैध संबंध बनी हत्या की वजह: जुन्नारदेव पुलिस ने 24 घंटे में हत्या कांड का किया खुलासा गांव की महिला के साथ प्रेम प्रसंग के चलते हुई राजेश आहके की हत्या

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह: जुन्नारदेव पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अन्दर अंधी हत्या काण्ड का किया खुलासा

अवैध संबंध बनी हत्या की वजह: जुन्नारदेव पुलिस ने 24 घंटे में हत्या कांड का किया खुलासा*

. गांव की महिला के साथ प्रेम प्रसंग के चलते हुई राजेश आहके की हत्या

सच की आंखें न्यूज़।जुन्नरदेव।दिनांक 30.10.2024 को ग्राम कोटवार के द्वारा थाना में सूचना दी गई कि करन पिपरिया गुद्दम रोड मेन रोड पर गांव के राजेश आहके, पिता सावलाल आहके (उम्र 37 वर्ष), निवासी ग्राम ढालापठार की लाश पड़ी हुई है, जिसके चेहरे पर चोट लगी है एवं खून रोड पर बहा हुआ है।

घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि मृतक राजेश आहके के चेहरे पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर और धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई थी। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और FSL टीम को भी बुलाया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना जुन्नारदेव में अप.क्र.390/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

मामला अंधी हत्या का होने के कारण पुलिस अधीक्षक महोदय छिन्दवाड़ा श्री मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्री राजेश बंजारे के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी जुन्नारदेव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

गोपनीय सूचना के आधार पर जांच में पता चला कि मृतक राजेश आहके का गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। मृतक को आखिरी बार उसके दोस्त दीपक आहके के साथ देखा गया था। दीपक ने बताया कि रात में महिला मृतक से मिलने आई थी, तभी गंगालाल उइके अपने रिश्तेदार मामा भागचंद धुर्वे के साथ कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आए और राजेश आहके पर हमला कर दिया।

पुलिस ने गंगालाल उइके और भागचंद धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। गंगालाल ने बताया कि मृतक राजेश उसकी पत्नी से अवैध संबंध रखता था, जो उनकी शादी के बाद भी जारी था।

घटना की रात, गंगालाल और भागचंद ने मिलकर राजेश पर हमला किया और उसे मृत समझ कर घर लौट गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 30.10.2024 को गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त उपकरण तथा कपड़े जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपी:

1. गंगालाल उइके (पिता: कन्नू उइके, उम्र: 40 साल, निवासी: ढालापठार, थाना जुन्नारदेव, जिला छिन्दवाड़ा)


2. भागचंद धुर्वे (पिता: नाजुकशा धुर्वे, उम्र: 42 साल, निवासी: ग्राम खमराकला, ढालापठार, थाना जुन्नारदेव, जिला छिन्दवाड़ा)



जप्त वस्तुएं:

02 बड़े पत्थर (लाश के पास)

ईमली के पेड़ के पास एक शाल और चप्पल

तेज धार वाली कुल्हाड़ी और डंडा

आरोपियों के द्वारा घटना के समय पहने गए कपड़े


पुलिस टीम की भूमिका:

निरीक्षक राकेश बघेल (थाना प्रभारी जुन्नारदेव)

उप निरीक्षक संजय सोनवानी

उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे

उप निरीक्षक पूनम उईके

प्र.आर. 985 संदीप चौरसिया
(अन्य पुलिस कर्मियों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा)


पुरस्कार:
पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा के द्वारा पुलिस टीम को उचित ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ