वृद्धजन एवं दिव्यांगजन सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग चिन्हांकन शिविर का आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वृद्धजन एवं दिव्यांगजन सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग चिन्हांकन शिविर का आयोजन
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
जुन्नारदेव भारत सरकार के राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजनान्तर्ग
वृद्धजन एवं दिव्यांगजन सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग चिन्हांकन शिविर का आयोजन जनपद पंचायत जुन्नारदेव में किया गया। जिसमें समस्त ग्राम पंचायत नगर पालिका दमोह नगर पालिका जुन्नारदेव क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। इसमें चयन आईटी हितग्राहियों को ट्राई साइकिल काम की मशीन कृत्रिम हाथ पैर बनाने के लिए चयन किया गया। जिनका विशेषज्ञ डॉक्टरों के दलों द्वारा जांच की गई उपकरणों के नाप दिए गए प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर का सफल संचालन जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सिविल के दौरान क्षेत्र के लगभग 150 से अधिक ने दिव्यांग जनों ने शिविर का लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी अपील समिति सदस्य पार्षद संजय जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूषण सूर्यवंशी राजेंद्र सूर्यवंशी प्रमोद बंदेवार जनपद पंचायत के मंगलु यदुवंशी सहित समस्त जनपद पंचायत एवं नगर पालिका का स्टाफ उपस्थित था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default