राष्ट्रीय महिला दिवस पर काॅलेज में हुआ काव्यमाला का आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
राष्ट्रीय महिला दिवस पर काॅलेज में हुआ काव्यमाला का आयोजन
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
आठनेर भारत कोकिला सरोजनी रायडू के जन्म दिवस 13 फरवरी के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय आठनेर में राष्ट्रीय महिला दिवस काव्यमाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. डी.एन. खासदेव सर के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन समाजशास्त्र विभाग द्वारा किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एन.आर.आई. डी.एड. काॅलेज माण्डवी की प्राचार्या डाॅ. पल्लवी सिंह अनुमेहा ने नारी के अन्र्तमन भावों को प्रस्तत करने वाली स्वरचित कविता ‘स्त्री आसरा चाहती है’, ‘अनुरागिनी’ कविता का पाठ किया। डाॅ. वर्जिनिया दवंडे ने सरोजनी नायडू की कविता भूतकाल और भविष्यकाल के कविता को सुनाया। डाॅ. साधना ठाकुर ने सरोजनी नायडू के जीवन परिचय को प्रस्तुत करते हुए उनकी कविता ‘नारी’ एवं ‘बदलता हू’ प्रस्तुत की इस अवसर पर डाॅ गजानंद ठाकरे ने सरोजनी नायडू के प्रेरक प्रसंग के बारे में बताया। डाॅ. बिष्वास ने सुमधुर देषभक्ति गीत होठो पे सच्चाई रहती है प्रस्तुत किया। डाॅ प्रमोद गायकवाड़ ने ‘अबके बरस तुझे धरती की रानी’ देश भक्ति गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाॅफ एवं अत्यधिक संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default