Top News

सांसद बंटी विवेक साहू ने जनता दरबार में हल की लोगों की समस्याएं

सांसद बंटी विवेक साहू ने जनता दरबार में हल की लोगों की समस्याएं
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
छिंदवाड़ा दिल्ली प्रवास से लौटे सांसद से मिलने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग छिन्दवाड़ा। पार्लियामेंट की कार्यवाही में शामिल होने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए उनके परासिया रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सांसद साहू ने भी जिले भर से आये लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और कुछ लोगों की समस्याओं पर तत्काल ही संबंधितों को मोबाईल पर बात कर समस्या का तत्काल हल करने के लिए कहा। वही कुछ लोगों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों और विभाग को लेटर जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान कुछ लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से सांसद साहू को अवगत कराया वही कई लोगों ने सामूहिक रूप से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को सांसद साहू के समक्ष रखा। बुधवार को सांसद साहू से मिलने पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं का निराकरण पाकर उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस दौरान गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा के अतिथि शिक्षिकाओं और खेल शिक्षकों ने भी सांसद साहू से मुलाकात कर शासन द्वारा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का लाभ वर्तमान में नहीं मिलने की शिकायत की। जिसे लेकर सांसद साहू ने जल्द ही कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह से बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

और नया पुराने