Top News

भारत माता की महाआरती के साथ अभाविप ने स्थापना दिवस का किया भव्य शुभारंभ

भारत माता की महाआरती के साथ अभाविप ने स्थापना दिवस का किया भव्य शुभारंभ
सच की आंखे न्युज छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP), जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, 9 जुलाई को अपने 78वें स्थापना दिवस में प्रवेश कर रहा है। इस पावन अवसर को स्मरणीय बनाने हेतु अभाविप छिंदवाड़ा नगर इकाई द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया, जो पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश लेकर आया।

स्थापना सप्ताह के अंतर्गत नगर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, वृक्षारोपण जैसे रचनात्मक और जागरूकता से परिपूर्ण आयोजनों ने छात्रों में नव ऊर्जा का संचार किया।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 8 जुलाई को स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के मानसरोवर स्थित अमित ठेंगे जी की प्रतिमा स्थल पर भारत माता की महाआरती का दिव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के नागरिक, छात्र-छात्राएं, अभाविप कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आरती के दौरान पूरा परिसर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयघोषों से गूंज उठा। आरती उपरांत कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्सव की शुरुआत को भव्यता प्रदान की। भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीपों की रेखाएं और देशभक्ति के स्वर वातावरण में अलौकिक ऊर्जा का संचार कर रहे थे।
इस आयोजन ने न केवल स्थापना दिवस की शुरुआत को ऐतिहासिक बनाया, बल्कि युवाओं में संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था में नगर की टीम के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर नगर के सामाजिक बंधु, अभाविप पदाधिकारीगण, छात्र प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने