Top News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अध्ययन केंद्र जुन्नारदेव में कार्यक्रम सम्पन्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अध्ययन केंद्र जुन्नारदेव में कार्यक्रम सम्पन्न
जुन्नारदेव। शासकीय महाविद्यालय अध्ययन केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ भी किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े, पूर्व अध्यक्ष शरद कुरोलिया, अपीलीय समिति सदस्य संजय जैन, रिटायर्ड ए.डी.ओ. अनूप सिंह चौहान, जन अभियान समन्वयक संजय बामने सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी व स्वावलंबन विषय पर संगोष्ठी और रैली आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि रमेश सालोड़े ने अपने उद्बोधन में दीनदयाल उपाध्याय को एकात्म मानववाद, अंत्योदय और स्वदेशी विचारों का प्रतीक बताया। संजय जैन ने उनके बौद्धिक योगदान ‘एकात्म मानववाद’ के महत्व को रेखांकित किया। प्राचार्य ए.के. तांडेकर और अन्य वक्ताओं ने स्वदेशी चेतना, शिक्षा और संस्कृति पर विचार रखे।
इस अवसर पर 15 बेल, नीम व करंज के पौधे लगाए गए और नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सरजू विश्वकर्मा ने किया तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, समिति पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने