Top News

स्टेप फॉरवर्ड स्कूल की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

स्टेप फॉरवर्ड स्कूल की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
छिंदवाड़ा। स्टेप फॉरवर्ड स्कूल की छात्राएँ राशि जैन और सोनाक्षी बेस ने शालेय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता थांगता मार्शल आर्ट में चयनित होकर विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर निदेशक आशीष गुप्ता एवं प्राचार्या पामेला वार्ड ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, कोच एवं पी.टी.आई. के मार्गदर्शन तथा विद्यालय की खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी संस्था के प्रतिभाशाली विद्यार्थी निरंतर उपलब्धियाँ अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने