Top News

प्रतिवर्ष अनुसार इस नए वर्ष में भी मनोकामना पूर्ण महादेव गुरु गोरखनाथ धाम पटपडा में राम खिचड़ी भंडारा

*प्रतिवर्ष अनुसार इस नए वर्ष में भी मनोकामना पूर्ण महादेव गुरु गोरखनाथ धाम पटपडा में राम खिचड़ी भंडारा*


*सच की आंखें न्यूज परासिया:-* विधानसभा क्षेत्र, उमरेठ तहसील के अंतर्गत आनेवाली ग्राम पंचायत पटपडा में स्थित मनोकामना पूर्ण महादेव भगवान शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ धाम में 18वां वार्षिक राम खिचड़ी भंडारा 1 जनवरी 2026 को आयोजित है। इस भंडारे की शुरुआत धाम के महंत पुजारी श्री बुद्धनाथ विक्की चौहान ने वर्ष 2009 में अपने निवास से प्रारंभ की थी। गुरु गोरखनाथ जी का मंदिर बनने के बाद से अब सारे भंडारे और धार्मिक कार्य मंदिर में ही होते हैं।

*धाम की महिमा और सेवा*
यह धाम शिव शंकर भोलेनाथ के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी की पवित्र भूमि है। यहाँ नवनाथों का धुना और ज्वाला माई की अखंड ज्योत जलती रहती है। श्रद्धालु भक्तगण जल रहे नवनाथों के धुने में नारियल, कपूर अर्पित करते हैं और ज्वाला माई की ज्योत में तेल अर्पित करते हैं, और अपनी मनचाही मन्नत मांगते हैं जिससे सभी श्रद्धालु भक्तगणों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
गुरु गोरखनाथ धाम के महंत पुजारी श्री बुद्धनाथ विक्की चौहान समाज सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं। राजनीतिक दलों में रहकर भी कई दायित्वों का निर्वहन कर लोगों की सेवा करते हैं। वर्तमान में योगी नाथ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। वे रोज सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे धाम में पूजा-अर्चना करते हैं और बाबा की महा आरती में शामिल होते हैं।
*धाम में धार्मिक कार्य*
यहाँ अनेकों धार्मिक कार्य होते हैं:1 जनवरी नए वर्ष में राम खिचड़ी भंडारा, महाशिवरात्रि - महारुद्र अभिषेक, विशेष पूजा अर्चना और विशाल भंडारा, 1 मई को बाबा गुरु गोरखनाथ जी का प्रकट उत्सव और भंडारा, सावन मास में हरि नाम सत्ता पूजन प्रसादी भंडारा, शरद पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारा। छिंदवाड़ा जिले में नाथ संप्रदाय का यह पहला गुरु गोरखनाथ धाम है, जो हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
*कैसे पहुँचे*
मनोकामना पूर्ण महादेव गुरु गोरखनाथ धाम पटपडा, छिंदवाड़ा-पौआमा मार्ग से कुंडाली होते हुए उमरेट रोड मोरडोंगरी मार्ग पर है।
*कार्यक्रम विवरण*
तारीख: 1 जनवरी 2026, समय: सुबह 10:00 बजे से, स्थान: मनोकामना पूर्ण महादेव गुरु गोरखनाथ धाम पटपडा,कार्यक्रम: 18वां राम खिचड़ी भंडारा,पूजा अर्चना, कर श्री चरणों में माथा टेक कर पूर्ण लाभ अर्जित करें

Post a Comment

और नया पुराने