कांग्रेस विमुक्त घुमंतू प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, हमल सिंह राठौड़ बने प्रदेश महासचिव, दिलीप सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष




सच की आंखें छिंदवाड़ा। कांग्रेस विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू जनजाति प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार हमल सिंह राठौड़ को प्रदेश महासचिव तथा दिलीप सिंह राठौड़ को जिला अध्यक्ष (छिंदवाड़ा) नियुक्त किया गया है।जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुल नाथ एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह चौहान की सहमति और विश्वनाथ ओकटे की अनुशंसा से यह नियुक्तियां की गईं। हमल सिंह राठौड़, ग्राम पिपरिया फतेहपुर (चौरई) के निवासी हैं, जबकि दिलीप सिंह राठौड़, तुमड़ा ब्लॉक जुन्नारदेव से संबंधित हैं।
इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में विमुक्त घुमंतू जनजाति के उत्थान के लिए प्रभावी कार्य होंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
स्थानीय नेताओं का कहना है कि दोनों ही पदाधिकारियों का सामाजिक अनुभव और सेवा भाव उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाता है। इससे समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है और वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन एवं समाज के हित में कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ