4 सितंबर के अवकाश के चलते 3 सितंबर को होगी बोर्ड की बैठक
छिंदवाड़ा। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला मेडिकल बोर्ड के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक 4 सितंबर 2026 को शासकीय अवकाश होने के कारण प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाला जिला मेडिकल बोर्ड अब 3 सितंबर 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय प्रशासन ने संबंधित हितग्राहियों से निर्धारित तिथि के अनुसार मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होने की अपील की है।
