बारंगातेली में 40वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 171 मरीजों का परीक्षण; 9 गंभीर मरीज रेफर
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं
छिंदवाड़ा।। सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में संचालित सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के अंतर्गत भाजपा शिवपुरी मंडल के ग्राम बारंगातेली में 40वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 171 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं, 9 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रेफर किया गया।
शिविर का शुभारंभ परासिया विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी एवं भाजपा शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल सहित अन्य अतिथियों ने किया। शिविर में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान परासिया विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि भेजकर लाभान्वित किया जा रहा है।
भाजपा शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल ने भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में जारी हैं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि शिविरों में जांच के दौरान सामने आने वाले गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय सहित अन्य शहरों के मेडिकल कॉलेजों में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की यह पहल आगे भी जारी रहेगी।
इस अवसर पर अतिथियों ने शिविर में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों से चर्चा की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
ये रहे उपस्थित
ग्राम बारंगातेली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में परासिया विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल, समाजसेवी प्रभुनारायण नेमा, मंडल महामंत्री देवी सिंह राजपूत, सरपंच किशोर युवनाती, संतोष कवरेती, उपसरपंच नरेश साहू, बूथ समिति महामंत्री मेहताब साहू, बूथ अध्यक्ष निखिल साहू, भाजपा नेता राजकुमार साहू, ईश्वरी नागले, सतीश चिन्तू राय, जय पटेल, अश्विनी डेहरिया, दीपक साहनी, आरिश रजा, दीपक धुर्वे, यश कैथवास एवं नीतेश पटेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सच की आंखें न्यूज़

एक टिप्पणी भेजें