Top News

हर्रई थाने में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की बैठक संपन्ननिष्क्रिय सदस्यों की जगह सक्रिय सदस्यों को किया शामिल, त्योहारों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

हर्रई थाने में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की बैठक संपन्न

निष्क्रिय सदस्यों की जगह सक्रिय सदस्यों को किया शामिल, त्योहारों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

हर्रई।। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला एवं ग्राम-नगर रक्षा समिति प्रमुख शेषराव लाड़े द्वारा समिति की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना हर्रई में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान समिति से निष्क्रिय सदस्यों को हटाकर सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया। जिला एवं ग्राम-नगर रक्षा समिति प्रमुख शेषराव लाड़े ने सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य पुलिस के सहयोगी के रूप में अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखें और संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाएं।

त्योहारों में शांति बनाए रखने की अपील

हर्रई एसडीओपी कल्याणी वरकड़े एवं थाना प्रभारी मनोज बघेल ने समिति सदस्यों को कानून संबंधी जानकारी देते हुए आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सदस्यों से अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

अधिकारियों ने पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में जिला एवं ग्राम-नगर रक्षा समिति प्रमुख शेषराव लाड़े, थाना प्रभारी मनोज बघेल, थाना स्टाफ तथा ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सच की आंखें न्यूज़ | हर्रई

Post a Comment

और नया पुराने