Top News

अजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार, ₹6,950 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते सात आरोपी गिरफ्तार, ₹6,950 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई

पन्ना।। पन्ना जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अजयगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹6,950 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी अजयगढ़ शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भानपुर मोड़ के पास पुलिया पर कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टॉर्च की रोशनी में जुआ खेल रहे सात व्यक्तियों को पकड़ा।

ये सात आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. माथुर रैकवार, निवासी कगरे का वारा।
  2. बबली यादव, निवासी कगरे का वारा।
  3. दीपक यादव, निवासी भानपुर।
  4. राजू राजपूत, निवासी गनपतखोड़ा, थाना चंदला, जिला छतरपुर।
  5. आशीष केवट, निवासी भानपुर।
  6. अनिल केवट, निवासी भानपुर।
  7. दौलत अहिरवार, निवासी भानपुर।

नकदी और ताश के पत्ते जब्त

पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से कुल ₹6,950 नकद तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर नियमानुसार पाबंद किया गया।

अजयगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

सच की आंखें न्यूज़

Post a Comment

और नया पुराने