Top News

बीएमओ डॉ. भुवनेश कुमार का एमडी मेडिसिन में चयन, तामिया में खुशी की लहर

बीएमओ डॉ. भुवनेश कुमार का एमडी मेडिसिन में चयन, तामिया में खुशी की लहर
एसएसएमसी रीवा में विशेषज्ञ चिकित्सक बनने की दिशा में बढ़ाया कदम, स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ व क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

सच की आंखें न्यूज़ | तामिया/छिंदवाड़ा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तामिया के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. भुवनेश कुमार का नीट पीजी राज्य काउंसलिंग के माध्यम से शासकीय श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (एसएसएमसी), रीवा में एमडी जनरल मेडिसिन पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डॉ. भुवनेश कुमार के चयन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्टाफ सदस्यों ने कहा कि डॉ. कुमार ने तामिया के दुर्गम एवं जनजातीय अंचल में बीएमओ के रूप में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रशासनिक एवं चिकित्सीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एमडी जनरल मेडिसिन जैसे विशेषज्ञता पाठ्यक्रम में चयनित होना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उनकी इस सफलता को तामिया विकासखंड और जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए सहकर्मियों ने आशा जताई कि विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे भविष्य में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। सभी ने उनके सफल चिकित्सीय सफर की कामना की।

Post a Comment

और नया पुराने