Top News

देवउठनी ग्यारस पर जमकर बिके गन्नेआंवला, बेर, चने की भाजी सहित भटे की बिक्री भी जमकर हुई घरों घर गन्ने का मंडप बनाकर रचाया गया तुलसी शालिगराम विवाह

देवउठनी ग्यारस पर जमकर बिके गन्ने
आंवला, बेर, चने की भाजी सहित भटे की बिक्री भी जमकर हुई 

घरों घर गन्ने का मंडप बनाकर रचाया गया तुलसी शालिगराम विवाह

जुन्नारदेव ----- नगर में 4 नवंबर को देवउठनी ग्यारस पर बाजार में गन्ने की बिक्री जमकर हुई जुन्नारदेव विधानसभा के कृषकों द्वारा बड़ी संख्या में गन्ने बिक्री करने के लिए बाजार क्षेत्र में लाए गए जिन्हें हाथों-हाथ नगर वासियों द्वारा खरीदा गया वहीं इस वर्ष गन्ने की कीमत 5 से ₹10 के मूल्य तक रही जिस कारण नगर वासियों ने भी जमकर गन्ने की खरीदी की गन्ना विक्रेता कृषक ने बताया कि इस वर्ष मिलो में मोटा गन्ना जाने के कारण पतले गन्ने ही बाजार क्षेत्र में आए हैं इसलिए गन्ने की कीमत कम है वही गन्ने की बिक्री को लेकर उन्होंने हर्ष भी जाहिर किया
जमकर बिके बेर, आंवला, चना भाजी और भटा ----- देवउठनी ग्यारस पर नियमानुसार बेर, आंवला, चना भाजी और भटे की बिक्री जोरों पर रही  औरऔ लोग इन सामग्रियों को पूजन के लिए ले जाते नजर आए तो वही नगरवासी चना भाजी को शौकिया तौर पर खाने के लिए भी जमकर खरीदते नजर आए बाजार में स्थानी सब्जी विक्रेताओं के पास से भटे की बिक्री में भी तेजी रही
घरों घर रचाया गया माता तुलसी शालिगराम विवाह ----- देवउठनी ग्यारस पर गन्ने का मंडप बनाकर माता तुलसी और शालिग्राम का विवाह विधि विधान से नगर वासियों द्वारा घरों घर संपन्न कराया गया इस दौरान आकर्षक गन्ने के मंडप में तुलसी माता का पौधा रखकर पूजन अर्चन कर मनचाहा वरदान भी मांगा गया वही देवउठनी ग्यारस के बाद से अब वैवाहिक मुहूर्त भी तेजी से चालू हो जाएंगे

Post a Comment

और नया पुराने