Top News

32 दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में पहुँचे रामटेक पीठाधीश्वर स्वामी श्रीमंत अजय भैया 


छिदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लोनीकला में जनअधिकार समिति के जिला अध्यक्ष संदीप रघुवंशी के अथक प्रयासों से हजारों लोगों के नेत्र परीक्षण कराया गया जो की पिछले 7 सालो से अनवरत जारी है ।
 इस वर्ष 32 दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर अलग अलग ग्रामों में अयोजित किया गया था।
शिविर समापन समारोह में मुख्य अतिथि यज्ञ सम्राट पूज्य कनकबिहारी दास जी महाराज,सिवनी विधायक आदरणीय दिनेश मुनमुन रायजी ,प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा संजयजी सक्सेना ,बैतूल विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रेजी, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह जी ,राष्टीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह विनोद विश्वकर्मा ,मुकद्दम संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल जी,आर एस एस के विभाग से जितेन्द्र निवारे ,पूर्व जिपं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल जी,जिपं सदस्य लखन वर्मा जी, चांद नगर पालिका अध्यक्ष दान सिंह पटेल,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र राणा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक संत डाक्टर प्रकाश टाटा , जन अभियान परिषद प्रमुख डा पवन सहगल डाक्टर डी एस उमरेठे ,श्योरटेक हास्पीटल नागपुर,व आरोग्य हास्पीटल छिदंवाडा व लायंस हास्पीटल परासिया व जिला पत्रकार संघ को सेवा अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया।
3000 मरीजो का परिक्षण हुआ तथा भारी संख्या में मरीजो का चयन हुआ लायंस हॉस्पिटल के डॉक्टर, शासकीय चिकत्सक समस्त ग्रामवासी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए सभी को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी, 
संदीप रघुवंशी को उत्कृष्ट सेवा राम दरबार और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।

Post a Comment

और नया पुराने