इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूते ने कहा कि दिव्यांगो के सर्वांगीण विकास के लिये केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं । इन योजनाओं का लाभ लेकर दिव्यांगजन सक्षम बनें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को कभी कमजोर नहीं समझे। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को मार्गदर्शन देते हुए संस्था संस्थापक श्री श्यामराव धवले ने कहा कि दिव्यांगजन संगठित होकर अपने अधिकार प्राप्त कर रहे हैं । दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजयी दिव्यांगजनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ दिव्यांग श्री माणिकराव नाडेकर, जोनल रेलवे सदस्य श्री विजय धवले, ग्राम पंचायत सांवली के सरपंच श्री गणेश बावने, होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.सोना नाग शिववेदी, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.मीना ठाकरे, चेतना दिव्यांग संगठन के श्री पंकज बोढे आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ