Top News

जल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

*जल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ 


 *

जुन्नारदेव । अवंती बाई वार्ड क्रमांक 12 शिव मंदिर के पास दमुआ में भागवत कथा का आयोजन 31 दिसंबर से 6 जनवरी से विशाल जल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ इस दौरान ग्राम की महिलाएं बड़ी संख्या में जल कलश यात्रा में पहुंची और यह जल कलश यात्रा संपूर्ण ग्रामीण अंचल का भ्रमण करते हुए भागवत स्थल पर वापस लौटी जहां पर विधि विधान से भागवत कथा का शुभारंभ श्री श्री राकेशानंद जी महाराज के द्वारा किया गया गौरतलब है कि श्री श्री 
राकेशानंद जी महाराज के के श्रीमुख से 7 दिनों तक भागवत कथा का वाचन किया जाएगा ग्राम वासियों ने इस भागवत कथा में समूचे विकासखंड की जनता से उपस्थित होने की अपील की है यह आयोजन श्रीवास्तव एवं सक्सेना परिवार द्वारा किया जा रहा है कल की कथा में भगवान भोलेनाथ विवाह की पावन कथा श्रवण कराई जाएगी जहां सुंदर झांकी के साथ शिव पार्वती की सुंदर बारात निकलेगी साथ ही तीन दिवसीय प्रवचन कृष्णप्रिया सौम्या देवी जी श्री धाम वृंदावन के भी होंगे 4 जनवरी को देवी जी की कथा कोटा राजस्थान में इसलिए 3 तारीख को देवी जी कोटा के लिए प्रस्थान करेंगी महाराज श्री ने प्रथम दिन की कथा में श्रवण कराया की कैसे धुंधकारी को मोक्ष मिला भागवत कथा श्रवण कर जीवन को धन्य बना सकते हैं कथा का विश्राम 6जनवरी को गुरु दीक्षा समारोह एवं विशाल भंडारे के साथ होगा

Post a Comment

और नया पुराने