Top News

विकास यात्रा की तैयारियों को जायज लेने शहर की सड़कों पर निकले नगरपालिका अध्यक्ष, दिए निर्देश

विकास यात्रा की तैयारियों को जायज लेने शहर की सड़कों पर निकले नगरपालिका अध्यक्ष, दिए निर्देश


जुन्नारदेव- 5 फरवरी से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश शासन की विकास यात्रा का आयोजन पूरे विकासखंड में किया जा रहा है इसी कड़ी में 8 एवं 9 फरवरी को विकास यात्रा जुन्नारदेव शहर के 18 वार्डों में पहुंचेगी। विकास यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे दल बल के साथ शहर के विभिन्न वार्डो में पहुंचे और नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों को यात्रा को भव्य बनाने को लेकर दिशा निर्देश दिये। इस दौरान *पूर्व अन्त्योदय समिति के अध्यक्ष  विवेक चंद्रवंशी, अपील समिति सदस्य संजय जैन, पूर्व उपाध्यक्ष शरद कुरोलिया, भाजपा नेता देवेंद्र तांडेकर, विजयपाल, सीएमओ एलपी सक्सेना, उपयंत्री जीएस चंदेल, सुरेश मिश्रा, लेखापाल मुकेश चौरसिया, मधुकर खादीपुरे, सुशील लदरे, महर्षि चौरसिया* सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने