गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं से नाम सुधारने/परिवर्तन के लिये अवैध राशि लेना पाये जाने पर पांढुर्णा नगर की प्रो.नाहर एलाइड एचपी गैस एजेंसी के 3 व्यक्तियों के विरूध्द एफआईआर दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं से नाम सुधारने/परिवर्तन के लिये अवैध राशि लेना पाये जाने पर पांढुर्णा नगर की प्रो.नाहर एलाइड एचपी गैस एजेंसी के 3 व्यक्तियों के विरूध्द एफआईआर दर्ज
 कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आज जांच के दौरान जिले के पांढुर्णा नगर की प्रो.नाहर एलाइड एचपी गैस एजेंसी के राजेन्द्र नाहर, श्रेणिक नाहर और नितिन देशमुख द्वारा पंजीकृत महिलाओं को 450 रूपये में रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल प्रदाय योजना में गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं से नाम सुधारने/परिवर्तन के लिये अवैध राशि लेना पाया गया । इस पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र शिल्पी द्वारा राजेन्द्र नाहर, श्रेणिक नाहर और नितिन देशमुख के विरूध्द पुलिस थाना पांढुर्णा में भादसं की धारा 418, 420 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default