नकुलनाथ के रोड शो को जनता का मिला अपार समर्थन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नकुलनाथ के रोड शो को जनता का मिला अपार समर्थन

 

-नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

 

छिन्दवाड़ा:- जिले की जनता के साथ नाथ परिवार के 44 वर्ष पुराने राजनीतिक नहीं बल्कि परिवारिक रिश्ते हैं। तीन पीढ़ियों के सम्बंधों का साक्षात प्रमाण आज अमरवाड़ा नगर में आयोजित सांसद श्री नकुलनाथ के रोड शो में देखने को मिला। जैसे ही रोड शो प्रारंभ हुआ तो लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोग जुड़ते गये और कारवां बढ़ता चला गया।

 

अमरवाड़ा नगर के चौरई रोड स्थित स्टेडियम से सांसद श्री नकुलनाथ का आज रोड शो प्रारंभ हुआ जो नगर के साहू मोहल्ला, जैन मंदिर, गंज बाजार से मेन रोड होते हुये बस स्टैण्ड, खमरा रोड से चौरई रोड होते हुये पुन: स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुआ है। तकरीबन चार किमी लम्बे इस रोड शो में सांसद श्री नकुलनाथ का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने सांसद श्री नाथ का स्वागत किया साथ ही रोड शो में भी सम्मिलित हुये। अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के प्यार और विश्वास को पाकर सांसद श्री नकुलनाथ अभिभूत हुये। उन्होंने कहा कि यह मान और सम्मान परिवार के सदस्य को ही मिलता है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default