अमरवाड़ा में रोड शो एवं आभार जनसभा में आमजनों को सम्बोधित कर जताएंगे आभार-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
छिंदवाड़ा -प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके जी का 16 जुलाई दिन मंगलवार को विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त विजयश्री पर आमजनों का आभार प्रकट करने अमरवाड़ा नगर आगमन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जी का दोपहर 12:00 बजे अमरवाड़ा आगमन होगा। जिसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी, प्रदेश अध्यक्ष जी एवं मंत्री महोदया जी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 1:30 बजे माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथि रैली के रूप में जनता का आभार प्रदर्शन करते हुए बाईपास रोड स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचेंगे। जहां माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके जी विशाल जन आभार सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन से अधिक से अधिक संख्या उपस्थित रहने की अपील की है।

