हुतेश साहु का जनेऊ संस्कार संपन्न



सच की आंखें आठनेर। नगर के उन्नत कृषक नंदकिशोर जी आजाद के सुपुत्र चिरंजीवी हुतेश उर्फ संस्कार आजाद साहू कायज्ञोपवीत संस्कार (जनेऊ)विधि विधान के साथ गीताभवन ऋषिकेश में शास्त्रज्ञ वैदिक विद्वान आचार्यों की सन्निधि में सम्पन्न हुआ जिसमें 
पंडित श्री बंशीलाल जी जोशी, पंडित श्री नंदकिशोर जी (बिकानेर) व अन्य आचार्य गण उपस्थित रहे। मेरे पुत्र के साथ अन्य कई बटुक आये थे जो भारत के भिन्न-भिन्न प्रांतो से थे उन्होंने भी साथ ही में गायत्री दिक्षा ग्रहण करी। यह संस्कार महोत्सव अत्यधिक भव्य व दिव्य था जो भारत राष्ट्र व सनातन वैदिक धर्म की विश्वसनीय
व प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा  आयोजित किया गया था जो गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष ऋषिकेश मे माँ गंगा के पावन तट पर भव्यता व दिव्यता के साथ-साथ वैदिक विद्वानों के मार्गदर्शन में आयोजित होता है । आजाद परिवार (साहु) इस पुनीत कार्य हेतु गीता प्रेस गोरखपुर का हृदय से धन्यवाद करता हूं तथा जो भी अपने बालकों को वेदों तथा वैदिक संस्कृति से जुड़ने हेतु अपनी संतान का यज्ञोपवीत संस्कार करवाना चाहता है वह मुझसे संपर्क कर सकता है।
विशेष:- यह संस्कार चतुर्दिवसीय होता है जो पूर्णतः निशुल्क होता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ