भोपाल आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी का भव्य स्वागत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भोपाल आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी का भव्य स्वागत
मीडिया संगठन मध्य प्रदेश भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी सुबह भोपाल पहुंचे। भोपाल आगमन पर एयरपोर्ट के सामने मीडिया संगठन की भोपाल टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रचार मंत्री चांद खान अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सोनी, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मनेश साहु (संपादक), जिला मीडिया प्रभारी राकेश चंद्रवंशी एवं सौसर प्रभारी चेतन सोनी का भी चांद खान द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश प्रचार मंत्री चांद खान ने कहा कि आगामी समय में भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर की मीडिया संगठन की टीम शामिल होगी। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी अपने-अपने विचार प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखेंगे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default