पेंच नदी रिछेड़ा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त


पेंच नदी रिछेड़ा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंच नदी रिछेड़ा (परासिया) क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने 29 मई की रात्रि क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान पेंच नदी रिछेड़ा में अवैध रूप से रेत उत्खनन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को मौके से जब्त किया गया। जब्त वाहनों को थाना जुन्नारदेव की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध उत्खनन में संलिप्त पाए गए वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
जब्त वाहनों को थाना जुन्नारदेव की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ