छिंदवाड़ा। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1059 मिमी है। जिले में एक जून से अब तक 609.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 750.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक वर्षा की स्थिति कम बनी हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 21 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 7.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों में कहां कितनी बारिश
तहसीलवार वर्षा की स्थिति में छिंदवाड़ा में 1.4 मिमी, तामिया में 21 मिमी, अमरवाड़ा में 8.4 मिमी, चौरई में 4.2 मिमी, हर्रई में 2.2 मिमी, परासिया में 2.2 मिमी, जुन्नारदेव में 8.4 मिमी, चांद में सर्वाधिक 30.6 मिमी तथा उमरेठ में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
एक जून से अब तक तहसीलवार वर्षा
एक जून से 21 अगस्त 2026 तक जिले में तहसीलवार वर्षा की स्थिति इस प्रकार रही—
- छिंदवाड़ा – 368.6 मिमी
- मोहखेड़ – 460.5 मिमी
- तामिया – 706.2 मिमी
- अमरवाड़ा – 611 मिमी
- चौरई – 687 मिमी
- हर्रई – 787.2 मिमी
- बिछुआ – 496.7 मिमी
- परासिया – 456.1 मिमी
- जुन्नारदेव – 624.2 मिमी
- चांद – 680.9 मिमी
- उमरेठ – 695.2 मिमी
जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा हर्रई तहसील में 787.2 मिमी दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम वर्षा छिंदवाड़ा तहसील में 368.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है।
