शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान पर सेमिनार आयोजित विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान पर सेमिनार आयोजित विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशामुक्त जीवन अपनाने का किया आह्वान



छिंदवाड़ा। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत गत दिवस इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय छिंदवाड़ा में “नशामुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की ओर सशक्त कदम” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री अवधेश शर्मा के निर्देश तथा संस्था के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों तथा नशे से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री गणेशी एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से सुश्री शक्ति प्रजापति उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सीएसई विभागाध्यक्ष श्री राकेश कुमार कावरे, एमओएम विभागाध्यक्ष श्रीमती नीलम खासकमल, संस्था के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सुश्री गणेशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। इसलिए युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने जीवन के लक्ष्य और सपनों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसी का साथी नशे का आदी है, तो उससे दूरी बनाने के बजाय उसे नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने मित्रों, परिवार तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया—

“नशे को ना, सपनों को हां — युवाओं के हाथों में विकसित भारत की कमान।”

“नशे से दूरी, सफलता से नजदीकी — यही युवा शक्ति की सही पहचान।”

“एक युवा नशे से बचेगा, एक परिवार बचेगा; युवा जागेगा तो भारत आगे बढ़ेगा।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default