मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए छिंदवाड़ा से 196 तीर्थ यात्री रवानासांसद बंटी विवेक साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए छिंदवाड़ा से 196 तीर्थ यात्री रवाना सांसद बंटी विवेक साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमाला पहनाकर दी शुभकामनाएं
छिन्दवाड़ा । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से जिले के 196 तीर्थ यात्रियों को लेकर मथुरा-वृंदावन के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों को रवाना किया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी यात्रियों को मथुरा-वृंदावन की पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस तीर्थ यात्रा में छिंदवाड़ा जिले के 196 तीर्थ यात्रियों के साथ 4 अनुरक्षक, 1 चिकित्सक, 1 फार्मासिस्ट और 5 सुरक्षाकर्मी भी रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित दल भी यात्रियों के साथ रहेगा।

विशेष ट्रेन में छिंदवाड़ा के अलावा सिवनी, पांढुर्णा एवं बैतूल जिले के तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। सभी यात्री मथुरा-वृंदावन के प्रमुख पावन तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे।

तीर्थ यात्रियों के प्रस्थान के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छिंदवाड़ा सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी धर्मस्व राहुल कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने सभी तीर्थ यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default