सेन समाज की बैठक आजनिर्माणाधीन सेन समाज मंदिर के अंतिम चरण के कार्यों एवं सहयोग को लेकर होगा विचार-विमर्श

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सेन समाज की बैठक आज निर्माणाधीन सेन समाज मंदिर के अंतिम चरण के कार्यों एवं सहयोग को लेकर होगा विचार-विमर्श

छिंदवाड़ा। सेन समाज के जिलाध्यक्ष सागर बंदेवार एवं वरिष्ठ संरक्षक सेवकराम बंदेवार ने बताया कि शनिवार, 22 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे निर्माणाधीन सेन समाज मंदिर, नरसिंहपुर रोड, पुलिस चौकी, छिंदवाड़ा में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया है।

बैठक में सेन समाज मंदिर के निर्माण कार्य, जो वर्तमान में अंतिम चरण में है, उसमें आवश्यक सुधार एवं शेष कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही सेन भक्तों एवं समाजसेवियों द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में मंदिर निर्माण के लिए सहयोग प्रदान करने तथा शिलालेख में नाम अंकित कराने संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

सेन समाज के पदाधिकारियों ने जिले के समस्त सामाजिक बंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने एवं मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default