छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला शनिवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने बताया कि बैठक में जिला संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेता, मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, विभिन्न कार्यक्रमों की अभियान टोलियां तथा जिले के वरिष्ठ नेता अपेक्षित रहेंगे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, उनकी तैयारियों, विभिन्न दायित्वों एवं संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर आवश्यक चर्चा की जाएगी।
भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से निर्धारित समय पर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
