छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 34 स्थित दुर्गा माता मंदिर कॉलोनी पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ क्रमांक 51 के रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्क में पौधरोपण किया।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हरित एवं स्वच्छ छिंदवाड़ा के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
पौधरोपण कार्यक्रम के बाद सांसद श्री साहू ने बूथ अध्यक्ष हेमंत गोहटे, अभिषेक पहाड़े एवं बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान वार्डवासियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर, वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, वार्ड संयोजक कपिल नरोटे, सुनील तिवारी, घनश्याम पवार, राजेश पाल, धर्मेंद्र पंड्या, सुनील वर्मा, प्रकाश सेम्बेकर, मोहन सुलाकिया, प्रकाश गुप्ता, के.एल. बर्ड, नारायण विश्वकर्मा, श्रीमती मनोरमा सिंगारे, विवेक ठाकुर, डॉ. पक्षवार, नामदेव कराड़े, मोहित बुनकर, शरद बेंडे, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी सहित कॉलोनी के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, स्थानीय वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
