सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से तीन मरीजों को मिली 1.55 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वेच्छानुदान निधि से स्वीकृत हुई सहायता राशि, छिंदवाड़ा के अस्पतालों में होगा बेहतर उपचार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से तीन मरीजों को मिली 1.55 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वेच्छानुदान निधि से स्वीकृत हुई सहायता राशि, छिंदवाड़ा के अस्पतालों में होगा बेहतर उपचार
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सांसद श्री साहू की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से तीन मरीजों के उपचार के लिए कुल 1 लाख 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सहायता राशि मिलने से तीनों मरीजों का छिंदवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर उपचार कराया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर तीनों मरीजों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने का आग्रह किया।

सांसद श्री साहू की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान निधि से छिंदवाड़ा जिले के ग्राम कोटा माल निवासी रग्घू पिता जानकीराम कावल को 45 हजार रुपये, पांढुर्णा जिले के ग्राम नादनवाड़ी निवासी अश्विन पिता फुसलराम मरकाम को 65 हजार रुपये तथा जुन्नारदेव निवासी मानिकराव पिता राघवराव माहोरे को 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

गौरतलब है कि सांसद बंटी विवेक साहू के सांसद कार्यालय एवं जिले के प्रवास के दौरान अनेक जरूरतमंद नागरिक आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत करते हैं। सांसद श्री साहू इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करते हैं। उनके निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी सीएम हाउस एवं भोपाल स्थित मंत्रालय भेजे गए आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए पात्र जरूरतमंदों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है।

सहायता राशि स्वीकृत होने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default