‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छात्रावास के विद्यार्थियों को एफआईआर, पॉक्सो कानून, यातायात नियम और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित छात्रावास के विद्यार्थियों को एफआईआर, पॉक्सो कानून, यातायात नियम और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार नालसा-जागृति योजना 2025 के अंतर्गत संचालित “सशक्त युवा, सशक्त भारत” जागरूकता अभियान के तहत अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास, छिंदवाड़ा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री राकेश सिंह ने विद्यार्थियों को एफआईआर, पॉक्सो कानून, निजी प्रतिरक्षा के अधिकार तथा समाज निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सोमनाथ राय ने यातायात नियमों, विवाह कानून, घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी अधिकारों तथा भरण-पोषण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।

वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य श्री श्यामल राव ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थी, छात्रावास अधीक्षक श्री कमलेश डेहरिया तथा ज्ञान ई-लाइब्रेरी प्रभारी श्री संदीप साहू उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default