सेवा संकल्प अभियान-2026 में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर विद्यार्थियों ने कैनवास पर उकेरी कल्पनाएं
240 विद्यार्थियों ने लिया जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा, प्रथम तीन विजेताओं का राज्य स्तर के लिए चयन
छिन्दवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जनशिक्षा केंद्रों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 240 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता की मुख्य थीम ‘मेरे सपनों का भारत’ रही, जिस पर विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।
जिला स्तर पर गठित निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा की कु. गार्गी पराडकर ने प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहपानी, परासिया की आरोही राय ने द्वितीय तथा शासकीय एकीकृत हाई स्कूल भीमालगोंदी, बिछुआ की कीर्ति नवरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू एवं श्री शेषराव यादव ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकलाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बाल चित्रकारों से विकसित भारत विषय पर संवाद करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। सांसद श्री साहू ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के जिला समन्वयक श्री भारत घई, श्री कमलेश उईके, श्री धर्मेंद्र मिगलानी, श्री विश्वेंद्र बैस, श्री नवीन बारस्कर, श्री अंकुर शुक्ला, श्री शंशाक चंदेल एवं श्री अभिषेक राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. इड़पाचे के निर्देशन तथा सहायक संचालक श्री डी.पी. डेहरिया, सहायक संचालक श्री पी.एल. मेश्राम एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा के प्राचार्य श्री आर.के. साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में श्री ध्रुवराधिका रामचंद्र, श्री राजकुमार चौहान, श्री विनोद तिवारी एवं श्री रजत गढ़ेवाल सहित अन्य ने सहभागिता की।
विकासखंड स्तर से चयनित प्रतिभागी
छिन्दवाड़ा: प्रथम—कु. गार्गी पराडकर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा। द्वितीय—प्रियांसी अहिरवार, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय-2 छिन्दवाड़ा। तृतीय—अक्षरा ओक्टे, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा।
परासिया: प्रथम—आरोही राय, शासकीय उ.मा.वि. सहपानी। द्वितीय—नूपुर कुमरे, पीएमश्री उ.मा.वि. कुंडालीकलां। तृतीय—हिमांशी चौरसिया, शासकीय उ.मा.वि. रावनवाड़ा।
चौरई: प्रथम—गौरी रघुवंशी, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल चांद। द्वितीय—आरती वर्मा, शासकीय मा. शा. पल्हारी, चौरई। तृतीय—जानवी मालवी, के.आई. स्कूल चौरई।
जुन्नारदेव: प्रथम—सुहानी साहू, शासकीय कन्या हाई स्कूल जुन्नारदेव। द्वितीय—चांदनी बैठे, पीएमश्री कन्या उ.मा.वि. दमुआ। तृतीय—विशाल उईके, श्रीनंदलाल सूद उ.मा.वि. जुन्नारदेव।
तामिया: प्रथम—वैष्णवी वर्मा, शासकीय सांदीपनी उ.मा.वि. तामिया। द्वितीय—भूमिका गुप्ता, शासकीय उ.मा.वि. चांवलपानी। तृतीय—ज्योति डेहरिया, शासकीय उ.मा.वि. झिरपा।
मोहखेड़: प्रथम—रूपाली सोनी, शासकीय उ.मा.वि. सांवरीबाजार। द्वितीय—अश्वनी धुर्वे, शासकीय मा. शा. रोहनाढाना। तृतीय—सृष्टि सल्लाम, शासकीय हाई स्कूल खैरवाड़ा।
बिछुआ: प्रथम—कीर्ति नवरे, शासकीय हाई स्कूल भीमालगोंदी। द्वितीय—प्रिंसी चौरसिया, शासकीय हाई स्कूल खमरा। तृतीय—महिमा टांडेकर, सांदीपनी उ.मा.वि. खमारपानी।
अमरवाड़ा: प्रथम—मोहित परतेती, शासकीय मॉडल उ.मा.वि. अमरवाड़ा। द्वितीय—राजेश्वरी इवनाती, शासकीय हाई स्कूल साजपानीटोला। तृतीय—सोनाली चंद्रवंशी, शासकीय मा. शा. गुरैया, अमरवाड़ा।
हर्रई: प्रथम—ज्योति उईके, एकीकृत हाई स्कूल भुमका। द्वितीय—पांशुल धुर्वे, एकीकृत हाई स्कूल भुमका। तृतीय—सतीश यादव, शासकीय उ.मा.वि. हड़ाई।

एक टिप्पणी भेजें