Top News

जिले में अभी तक 831.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज24 घंटे में जिले में हुई 14.8 मि.मी. औसत वर्षा, तामिया में सर्वाधिक 45 मि.मी. बारिश

जिले में अभी तक 831.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

24 घंटे में जिले में हुई 14.8 मि.मी. औसत वर्षा, तामिया में सर्वाधिक 45 मि.मी. बारिश

छिन्दवाड़ा। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मि.मी. है। जिले में एक जून से अब तक 831.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 984.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। जिले में प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान 14.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि पिछले 24 घंटों में तहसील छिंदवाड़ा में 8.4 मि.मी., मोहखेड़ में 10.2 मि.मी., तामिया में 45 मि.मी., अमरवाड़ा में 17 मि.मी., चौरई में 7 मि.मी., हर्रई में 29.3 मि.मी., बिछुआ में 6 मि.मी., परासिया में 12.1 मि.मी., जुन्नारदेव में 17 मि.मी., चांद में 13.4 मि.मी. तथा उमरेठ में 8.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

एक जून से अब तक तहसील छिंदवाड़ा में 475 मि.मी., मोहखेड़ में 558.4 मि.मी., तामिया में 1116.2 मि.मी., अमरवाड़ा में 790.4 मि.मी., चौरई में 813.6 मि.मी., हर्रई में 1121.1 मि.मी., बिछुआ में 674.5 मि.मी., परासिया में 637.6 मि.मी., जुन्नारदेव में 834 मि.मी., चांद में 935.9 मि.मी. तथा उमरेठ में 1070.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने