Top News

विश्व रेबीज दिवस पर जिला पशु चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर28 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा आयोजनपालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का एंटी रेबीज टीकाकरण कराने की पशुपालकों से अपील

विश्व रेबीज दिवस पर जिला पशु चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर

28 सितंबर को सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा आयोजन

पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का एंटी रेबीज टीकाकरण कराने की पशुपालकों से अपील

छिन्दवाड़ा। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर को जिला पशु चिकित्सालय छिंदवाड़ा में विशाल निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। शिविर को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, पशु चिकित्सकों एवं तकनीकी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने बताया कि शिविर में पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने जिले के पशुपालकों एवं जागरूक नागरिकों से अपने पालतू पशुओं को शिविर में लाकर टीकाकरण कराने की अपील की है।

शिविर के सुचारु संचालन के लिए सिविल सर्जन डॉ. ज्योति पेंद्रे, डॉ. प्राची चड्ढा, डॉ. छत्रपाल टांडेकर, डॉ. नेहा साहू, डॉ. मारिया लाल, डॉ. रवींद्र नागले (एसवीएस), डॉ. पंकज माहोरे (वीएएस), डॉ. कृष्णा पेंद्रे (वीएएस) सहित अन्य चिकित्सकों एवं तकनीकी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा श्री प्रदीप उइके, श्री देवीशंकर मरापा, कुमारी प्रियंका बेलिया, श्रीमती रूपाली कुशराम (एवीएफओ), श्री जैनेंद्र उइके (एवीएफओ) एवं श्री रामदास पवार (एवीएफओ) भी शिविर में सेवाएं देंगे। जिला पशु चिकित्सालय का समस्त स्टाफ भी शिविर के दौरान उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग करेगा।

उप संचालक डॉ. पक्षवार ने शिविर को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि शिविर में लाए जाने वाले पालतू कुत्तों को मजबूत पट्टे के साथ तथा आवश्यकतानुसार मुंह पर मजल (मुखौटा) लगाकर ही लाएं, ताकि शिविर स्थल पर किसी व्यक्ति या अन्य पशु को असुविधा या नुकसान न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि पालतू पशु का पूर्व में टीकाकरण कराया गया है, तो उसका पुराना टीकाकरण कार्ड अथवा उपलब्ध रिकॉर्ड भी साथ लाएं। उन्होंने जिले के सभी पशुपालकों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और अपने पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का समय पर एंटी रेबीज टीकाकरण कराकर उन्हें तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Post a Comment

और नया पुराने