वृद्धजन और दिव्यांग अब कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों से नहीं रहेंगे वंचित : बंटी विवेक साहूसांसद की पहल पर जिलेभर में 7 से 16 सितंबर तक लगेंगे शिविर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वृद्धजन और दिव्यांग अब कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों से नहीं रहेंगे वंचित : बंटी विवेक साहू
सांसद की पहल पर जिलेभर में 7 से 16 सितंबर तक लगेंगे शिविर

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर जिले के वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 7 सितंबर से 16 सितंबर तक विकासखंडों एवं नगर निगम छिंदवाड़ा सहित विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में पात्र वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं चयन कर राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत आवश्यक सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए जाने की प्रक्रिया की जाएगी। शिविरों के लिए स्थान एवं तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।

सांसद की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची योजना

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक जिले में विगत दो वर्षों से 100 दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सांसद बंटी विवेक साहू ने स्वयं पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के प्रयास किए।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों ने सांसद से मुलाकात कर बताया था कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें बार-बार जिला मुख्यालय जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। उन्होंने अपने क्षेत्र में ही शिविर आयोजित कराने की मांग की थी। सांसद ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर जिलेभर में शिविर आयोजित कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद अब विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

सांसद ने की अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों, भाजपा मंडल अध्यक्षों, समाजसेवियों, जागरूक नागरिकों, नगरपालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के कर्मचारियों सहित आम नागरिकों से अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को पहुंचाकर योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से भी शिविरों में पहुंचकर इसका लाभ लेने की अपील की है।

इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

- 7 सितंबर: जनपद पंचायत हर्रई एवं नगरपालिका हर्रई
- 8 सितंबर: जनपद पंचायत अमरवाड़ा एवं नगरपालिका अमरवाड़ा
- 9 सितंबर: नगरपालिका चौरई एवं नगरपालिका चांद
- 10 सितंबर: जनपद पंचायत बिछुआ एवं नगरपालिका बिछुआ
- 11 सितंबर: जनपद पंचायत जुन्नारदेव तथा नगरपालिका जुन्नारदेव एवं दमुआ
- 12 सितंबर: जनपद पंचायत परासिया तथा नगरपालिका परासिया, चांदामेटा, बड़कुही एवं न्यूटन
- 14 सितंबर: जनपद पंचायत तामिया
- 15 सितंबर: जनपद पंचायत मोहखेड़
- 16 सितंबर: जनपद पंचायत छिंदवाड़ा एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा

दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक दस्तावेज

शिविर में आने वाले दिव्यांगजन अपने साथ 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, निर्धारित आय प्रमाण-पत्र, पांच पासपोर्ट आकार के फोटो तथा निवास संबंधी दस्तावेज जैसे मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड या समग्र आईडी में से किसी एक की छायाप्रति लेकर आएं। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता आवश्यक बताई गई है।

वृद्धजनों के लिए आवश्यक दस्तावेज

वृद्धजनों के लिए बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अथवा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जा सकता है। बीपीएल श्रेणी से बाहर के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी सभी स्रोतों से मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है, वे आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default