जुन्नारदेव। वार्ड नंबर 7 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने भजन एवं नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आनंदमय बना दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी गई।
बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा आंगनवाड़ी केंद्र ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से भक्तिमय नजर आया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
