मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चनालड्डू गोपाल को सिर पर धारण कर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, जन्माष्टमी झांकी समारोह में हुए शामिल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

लड्डू गोपाल को सिर पर धारण कर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, जन्माष्टमी झांकी समारोह में हुए शामिल

भोपाल/छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के जहांगीराबाद स्थित बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बाल कन्हैया (लड्डू गोपाल) को अपने सिर पर धारण कर मंदिर तक लेकर पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी में जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले झांकी (चल) समारोह में भी सहभागिता की और उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मंगलकामनाएं दीं।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति का विस्तार हो।

बरखेड़ी में आयोजित समारोह में विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री राहुल कोठारी, श्री रविन्द्र यति, श्री अमन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default