Top News

लोक सेवकों की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर आजपेंशन, उपादान, अवकाश नगदीकरण सहित लंबित प्रकरणों का होगा निराकरण

लोक सेवकों की सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर आज

पेंशन, उपादान, अवकाश नगदीकरण सहित लंबित प्रकरणों का होगा निराकरण

छिन्दवाड़ा। जिले के लोक सेवकों की विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 27 सितंबर को जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन पीएम श्री कन्या महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिन्दवाड़ा में दोपहर 12 बजे से होगा।

शिविर में लोक सेवक पेंशन, उपादान, अवकाश नगदीकरण, लंबित अवकाश अवधि की स्वीकृति, निलंबन एवं दण्ड अवधि के निराकरण सहित अन्य सेवा संबंधी लंबित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल प्राचार्यों तथा शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ समस्त लोक सेवकों को शिविर की सूचना अनिवार्य रूप से दें, ताकि संबंधित कर्मचारी अपने लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर में उपस्थित हो सकें।

उन्होंने संबंधित लोक सेवकों से अपील की है कि वे अपने लंबित प्रकरणों से संबंधित आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

और नया पुराने