भगवान बलराम जयंती पर कृषि संगोष्ठी का आयोजनकिसानों को रासायनिक खेती से प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त खेती की ओर बढ़ने की दी सलाह

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भगवान बलराम जयंती पर कृषि संगोष्ठी का आयोजन
किसानों को रासायनिक खेती से प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त खेती की ओर बढ़ने की दी सलाह

छिंदवाड़ा, 2 सितंबर 2026। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में भगवान बलराम जयंती के अवसर पर उमरेठ तहसील के ग्राम छावड़ी कला में कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक यंत्रीकरण एवं प्राकृतिक कृषि विषय पर कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम की प्रतिमा के पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्नत कृषि यंत्रों का पूजन किया। अतिथियों ने किसानों को भगवान बलराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आधुनिक तकनीक अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

संगोष्ठी में उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्नतशील किसान सामूहिक रूप से कम से कम आधा एकड़ क्षेत्र में रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती का प्रयोग अवश्य करें। परियोजना संचालक आत्मा धीरज ठाकुर ने भी वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक एवं कृषि रसायनों का उपयोग करने की सलाह दी।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव ने किसानों को जिले में आलू एवं स्वीट कॉर्न के उत्पादन के साथ-साथ इनके प्रसंस्करण की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण को बढ़ावा देने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकते हैं।

इस अवसर पर मेरसिंग चौधरी ने भगवान बलराम को कृषि परंपरा का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कृषि एवं पशुपालन में उनके योगदान के कारण किसान समाज में उनका विशेष महत्व है। वहीं राम राव लाड़े ने कहा कि भगवान बलराम के परिश्रम और उन्नत कृषि की प्रेरणा से आज किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ा रहे हैं तथा कृषि उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचा रहे हैं।

बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि मोरिस नाथ, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव, परियोजना संचालक आत्मा धीरज ठाकुर, मेरसिंग चौधरी, कृषि अभियांत्रिकी की इंजीनियर अश्विनी सिंह, एसडीओ प्रमोद सिंह उट्टी, नीलकंठ पटवारी, प्राची कौतु, दीपक चौरसिया, जनपद सदस्य रोशनी मर्शकोले, सरपंच रामकृष्ण बट्टी, उपसरपंच गजानंद पवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.पी. डेहरिया, रमेश पवार, बीटीएम अमित बघेल सहित प्रगतिशील किसान विष्णु पवार, गुरु प्रसाद पवार, जयपाल पवार, रामकृष्ण पवार, गुरुदयाल माहौरे, वीरन यादव तथा कृषि विभाग का मैदानी अमला मौजूद रहा। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default