फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला विषय पर अधिवक्ता संघ ने आयोजित की कार्यशाला
फॉरेंसिक विज्ञान के वैज्ञानिक साक्ष्यों और न्यायिक उपयोग पर अधिवक्ता संघ की कार्यशाला
सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के तत्वावधान में 7 सितंबर 2026 को “फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL)” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजीता जौहरी ने अधिवक्ताओं को फॉरेंसिक विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका, फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया तथा न्यायिक कार्यवाही में वैज्ञानिक प्रमाणों के महत्व पर जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनील लालवानी, सचिव नंदकिशोर साहू, सहसचिव अवधेश श्रीवास्तव, वित्त सचिव जय राय, पुस्तकालय सचिव सूर्यकांत वर्मा एव कार्यकारिणी के सदस्य रीता मालवीय, भानुश्री कोल्हे, वंदना टांडेकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। कार्यशाला को अधिवक्ताओं के लिए फॉरेंसिक विज्ञान के व्यावहारिक एवं कानूनी पक्षों को समझने की दृष्टि से उपयोगी बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें