उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री ने जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में लगाया आंवले का पौधा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में लगाया आंवले का पौधा

भोपाल/छिन्दवाड़ा/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रऋषि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और यहां स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की आदमकद प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रऋषि कुशाभाऊ ठाकरे उच्च कोटि के रणनीतिकार और कुशल संगठक थे। उन्होंने संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं की एक नई पौध तैयार की। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं। मुख्यमंत्री ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती की स्मृति में सेंटर परिसर में आंवले का पौधा भी लगाया।

इस अवसर पर भोपाल लोकसभा सांसद श्री आलोक शर्मा, राज्यसभा सांसद श्री रजनीश अग्रवाल, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, श्री राहुल कोठारी, श्री रविन्द्र यति, श्री जसवंत सिंह हाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे जानापाव जा रहे हैं, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानों के विकास से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के प्रति नया वातावरण बना है। वर्ष 2022 तक जहां उज्जैन में लगभग 60-70 लाख श्रद्धालु एवं पर्यटक आते थे, वहीं अब यह संख्या करोड़ों में पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़े, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और इन क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

भोपाल से जुड़े विषयों पर सरकार गंभीर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्व और त्योहारों के बीच भी सरकार अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भोपाल से जुड़े सभी कठिनाइयों और विषयों को सरकार उच्चतम न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रही है। उच्चतम न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उच्चतम न्यायालय के समक्ष सरकार का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default