Top News

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 24 अक्टूबर को पन्ना आएंगेमझगाय बांध विस्थापन पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, 42 दिनों से जारी आंदोलन में होंगे शामिल


मझगाय बांध विस्थापन पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, 42 दिनों से जारी आंदोलन में होंगे शामिल

पन्ना। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 24 अक्टूबर को पन्ना जिले के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे अजयगढ़ तहसील अंतर्गत मझगाय बांध के विस्थापन पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सतना से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे पन्ना सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे मझगाय बांध विस्थापन की राशि को लेकर पिछले 42 दिनों से आंदोलन कर रहे पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे तथा उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी लेंगे।

मझगाय बांध विस्थापन को लेकर जारी आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विस्थापन की राशि को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे प्रभावितों को इस मुलाकात से अपनी समस्याएं प्रमुखता से उठाने का अवसर मिलेगा।

मझगाय बांध क्षेत्र के दौरे के बाद उमंग सिंघार वापस पन्ना पहुंचेंगे, जहां सर्किट हाउस में स्थानीय पत्रकारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे रात्रि विश्राम पन्ना में ही करेंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को कटनी के लिए रवाना होंगे।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने दी।

Post a Comment

और नया पुराने