Top News

आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय बने पवई वृत्त प्रभारी

आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय बने पवई वृत्त प्रभारी

पन्ना। पन्ना जिले के आबकारी विभाग में मैदानी अमले की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य के प्रतिवेदन पर तत्कालीन कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा यह फेरबदल किया गया।

प्रशिक्षण पर गए आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय की वापसी के बाद उन्हें पुनः आबकारी वृत्त पवई का प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि हरीश पाण्डेय इससे पहले भी पवई वृत्त के प्रभारी रह चुके हैं। अब तक आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय पन्ना वृत्त के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में पवई वृत्त का कार्य भी देख रहे थे।

नई व्यवस्था के तहत आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय के पास पन्ना वृत्त के साथ देशी मद्य भांडागार पन्ना का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वहीं, आबकारी उपनिरीक्षक विक्रांत जैन अजयगढ़ वृत्त के साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में मद्य भांडागार अमानगंज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने